ACCIDENT :  3 लोगों की मौत...दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत - CG Sandesh

ACCIDENT : 3 लोगों की मौत...दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत

राजस्थान। बीकानेक के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ में दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई।


श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर के युवक नारायण सिंह और तख्तसिंह श्रीडूंगरगढ़ से लखासर की ओर जा रहे थे। वहीं, सामने से कोलायत तहसील के गांव गिरजसर निवासी मोतीराम नाई और उसका बेटा डूंगरराम नाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे। रात करीब 9.30 बजे हाइवे पर हेमासर फांटे के पास दोनों बाइक में की आमने सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान नारायण सिंह, मोतीराम नाई और तख्तसिंह की मौत हो गई। घायल डूंगरराम की स्थिति भी गम्भीर है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें