डॉ. अनामिका पॉल के नेतृत्व में फसल बीमा की मांग को लेकर भूख ... - CG Sandesh

डॉ. अनामिका पॉल के नेतृत्व में फसल बीमा की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसान.

बसना, पिथौरा क्षेत्र के किसान किसान नेत्री डॉ. अनामिका पॉल के नेतृत्व में फसल बीमा राशि की मांग को लेकर बसना शहीद वीर नारायण चौक में किसानों का अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल आज दुसरे दिन भी जारी है. अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल को लेकर बैठे  किसानों का आरोप है कि क्षेत्र सूखाग्रस्त होने के बाद भी किसानों को उनकी फसल की बीमा राशि नहीं मिल रही है.

फसल की बीमा राशि में अधिकारियों पर फसल की गलत अनावारी रिपोर्ट देने की बात कही जा रही है. साथ ही किसानों द्वारा फर्जी एवं मृत व्यक्ति के हस्ताक्षर करने का आरोप भी लगाया जा रहा है. वही इस आन्दोलन में बैठे लोगों को किसी प्रकार से सत्ताधारी पार्टी से अब तक कोई आश्वाशन नहीं मिल पाया है.

जबकि डॉ. अनामिका पॉल का कहना है कि बसना में जिले के अधिकतर अधिकारी मौजूद थे. फिर भी उनका ध्यान किसानों की तरफ नहीं गया सारे अधिकारी 30 तरीक को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके व्यवस्था पर व्यस्त है, उन्हें गरीब किसानों की कोई परवाह नहीं है. इस हड़ताल में 20 गाँव के किसान बैठे हुए है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वे इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर बैठे रहेंगे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें