20 साल के बेटे को शख्स ने किडनी दान कर दिया नया जीवन - CG Sandesh

20 साल के बेटे को शख्स ने किडनी दान कर दिया नया जीवन

उत्तर प्रदेश / 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी किडनी दान कर अपने 20 वर्षीय बेटे की जान बचाई। बेटा अंतिम चरण की किडनी की बीमारी से पीड़ित था और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती था। अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया। केजीएमयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने कहा, प्राप्तकर्ता और दाता दोनों की तबीयत स्थिर हैं और वे मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं।डॉक्टर विश्वजीत सिंह, एस.एन. संखवार, विवेक कुमार सिंह, अपुल गोयल, मेधावी गौतम, लक्ष्य कुमार, जी.पी. सिंह, तन्मय तिवारी, तूलिका चंद्रा ने प्रत्यारोपण में सहयोग किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें