सरायपाली : तलवार लहराते 17 वर्षीय नाबालिग युवक गिरफ्तार
सरायपाली के इस्लाम मोहल्ला में लोहे का तलवार लहराते हुये एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 14 अप्रैल को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की एक व्यक्ति इस्लाम मोहल्ला में लोहे का तलवार लहराते हुये मोहल्ले में आतंक मचा रहा है. कभी की अप्रिय घटना कारित कर सकता है.
पुलिस इस्लाम मोहल्ला सरायपाली पहुंची जहाँ 17 वर्षीय नाबालिग युवक अपने हाथ में लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था. पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना. किसी तरह उसे काबू में कर गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार जिसकी लम्बाई 25 इंच ,फल की लम्बाई 23 इंच, फल की चौड़ाई 2.5 इंच बिना मूठ को जप्त किया गया. अपचारी बालक का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें