BIG BREAKING : रिश्वत मामले में ASI को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत मांगने के लिए 10 केजी सूजी कोडवर्ड का इस्तेमाल किया था।
एक सूत्र ने बताया कि एएसआई रूपेश ने एनडीपीएस से जुड़े एक मामले में महिला की मदद करने का आश्वासन देते हुए उससे 30 लाख रुपये की मांग की थी। उसे 30 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सूत्र ने कहा, एएसआई बाकी के 18 लाख रुपये देने के लिए महिला पर दबाव डाल रहा था। इसके बाद महिला ने सीबीआई से शिकायत की।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें