MR की लॉज में मिली लाश, परिजनों ने जताई यह आशंका… - CG Sandesh

MR की लॉज में मिली लाश, परिजनों ने जताई यह आशंका…

बिलासपुर। शहर के एक लॉज में मध्यप्रदेश के एक युवक की लाश मिली है। उसी कमरे में रिटायर्ड टीचर भी ठहरा हुआ था। सुबह वह वॉक पर चला गया जब वापस आया तब तक MR सो रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल की घंटी बजी, तब भी वह नहीं उठा। जिसके बाद टीचर ने लॉज के कर्मचारियों को जानकारी दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के मुताबिक मृतक तरूवेंद्र तिवारी (40) सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के मझगंवा गांव का रहने वाला था। वह किसी मेडिकल कंपनी में MR का काम करता था। तरूवेंद्र तिवारी रायपुर में किराये का मकान लेकर रहता था। बुधवार को किसी काम के सिलसिले में शहर आया था। काम निपटाने के बाद वे जूनी लाइन स्थित संतोष लाज में ठहरे थे। लॉज के जिस कमरे में MR ठहरा था। उसी में रायगढ़ निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक भी रुके थे। सुबह MP जब नहीं उठा तो रिटायर्ड टीचर की सूचना पर लॉज के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर उसे जगाने की कोशिश की। शरीर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद वो लोग भी शुक्रवार शाम तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इधर, तरूवेंद्र तिवारी की अचानक हुई मौत पर परिजनों ने सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि उसकी डेड बाडी का रंग बदल गया था, जिससे या तो उसे जहर दिया गया होगा या फिर कोई और वजह होगी। जिसके चलते शरीर का कलर चेंज हो गया था। ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें