पायलट अब भरेंगे नई उड़ान, राहुल से चर्चा के बाद रंधावा के तेव... - CG Sandesh

पायलट अब भरेंगे नई उड़ान, राहुल से चर्चा के बाद रंधावा के तेवर पड़े ढ़ीले, पार्टी करेगी सचिन पायलट को लेकर बड़ा ऐलान!

राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस में बड़ी उठापटक चल रही है। विधायक सचिन पायलट है की जैसे अड़े बैठे हो की उन्हें सीएम की कुर्सी आज ही चाहिए और वो भी किसी भी कीमत पर और गहलोत का यह हाल है की चाहे जो हो जाए वो सीएम की कुर्सी से उठने को तैयार नहीं है। ऐसे में पायलट का अपनी ही सरकार के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन का मामला अब ठंडा होता जा रहा है।

इस मामले में जहां एक तरह प्रदेश प्रभारी रंधावा कह रहे थे की पायलट ने पार्टी विरोध काम किया है और कार्रवाई होगी तो वहीं अब खबर है की राहुल गांधी इस मामले में बीच में आ गए है और अब पायलट को राहत मिल गई है। खबरें तो यह भी है की राहुल गांधी और खरगे ने रंधावा को साइड कर दिया है और पायलट को फ्री हेंड कर दिया है।


जानकारों की माने तो जहां रंधावा पायलट के पर कतरने की बात कर रहे थे वहीं अब सचिन को नई उड़ान मिल गई है। खबरों की माने तो पायलट 17 अप्रैल से प्रदेश के दौरे शुरू कर रहे है और वो अब चुनावों से पहले पूरे प्रेदश में जनसभाएं करेंगे और पार्टी को चुनावों में जिताएंगे। उधर सीएम अशोक गहलोत के करीबी रंधावा को अब इस मामले से दूर कर दिया गया और कमलनाथ अब पायलट और गहलोत के बीच सुलह का रास्ता खोज रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें