खून से लथपथ मिली लाश, हाथ का पंजा गायब, मृतक की शिनाख्ती में... - CG Sandesh

खून से लथपथ मिली लाश, हाथ का पंजा गायब, मृतक की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

बिलासपुर। सेंट्रल पॉइंट होटल के पीछे खेत में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के एक हाथ का पंजा कटा हुआ था। युवक के सिर, हाथ सहित अन्य हिस्सों में चोटों के निशान है। मौके पर शराब बोतल और डिस्पोजल भी मिला है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी( as per information) के अनुसार शुक्रवार की सुबह खेत से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल के पास ही शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि युवक वहां शराब पीने गया था। उसके साथ और लोग भी रहे होंगे। शराब पीने के दौरान झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या( murder) करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर दी है।



युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की तस्वीर जिले के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी भेजी गई है। साथ ही गुम इंसान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें