फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा मजदूर, मौके पर... - CG Sandesh

फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा मजदूर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा : जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैंपियन फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। उसे आनन-फानन से अस्पताल ले लिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव, चैंपियन फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह रोज की तरह आज भी फैक्ट्री में काम करने के लिए गया हुआ था। मजदूर 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।



दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मोतीलाल यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें