बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर एक और जवान की मौत, आर्मी ने कहा – ... - CG Sandesh

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर एक और जवान की मौत, आर्मी ने कहा – यह एक हादसा

पंजाब। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर एक और जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। हांलकि सेना ने इस खबर को हादसा बताते हुए कहा है कि हथियारों का रख-रखाव करते समय यह घटना हुई है।

बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया, पंजाब के बठिंडा में बीती रात सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई, क्योंकि उसके सर्विस हथियार से गलती से गोली चल गई। उन्होंने कहा, मारे गए जवान की पहचान लघु राज शंकर के रूप में हुई है।



क्या बोली भारतीय सेना?

भारतीय सेना ने कैंट में इस हादसे को लेकर कहा, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में कल गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया। सिपाही अपने सर्विस हथियार के साथ संतरी ड्यूटी पर था। सिपाही के पास से एक ही हथियार का खोखा और कारतूस का डिब्बा मिला है। सेना ने कहा, हादसे के तुरंत बाद सैनिक को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर बुधवार (12 अप्रैल) को तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई थी। सेना के बयान के मुताबिक, बुधवार तड़के लगभग चार बजकर 30 मिनट पर तोपखाना इकाई में मेस के पीछे मौजूद बैरक के पास दो लोगों ने सोते हुए चार सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें