बड़ा सड़क हादसा: बैसाखी मनाने जा रहे 8 श्रद्धालुओं को ट्रक न... - CG Sandesh

बड़ा सड़क हादसा: बैसाखी मनाने जा रहे 8 श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, सभी की मौत

पंजाब। होशियापुर में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 की अस्पताल में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी मनाने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया हो गया। मृतकों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मस्तान खेड़ा के रहने वाले हैं।



हादसे में मरने वालों की पहचान राहुल पुत्र माह पाल (25), सुदेश पाल पुत्र रामफल (48), रामो पुत्री शीश पाल (15), गीता देवी पत्नी पुष्पिंदर कुमार (40), उन्नति पुत्री पुष्पिंदर कुमार (16), शमो देवी व संतोष देवी आदि के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रहने वाले थे। ये सभी हाल में जगदलपुर भादसों (छत्तीसगढ़) रह रहे थे। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोग बताए जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें