सरायपाली : मिडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक आभार एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित
छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के द्वारा मिडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक आभार एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन महासमुंद जिले के सरायपाली, झिलमीला में किया गया। उक्त समारोह में छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के प्रदेश महासचिव अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण स्नेही, रायपुर संभाग के महासचिव दिनदयाल साहू के अलावा विभिन्न जिला के पदाधिकारी, पत्रकार गण मौजूद रहे । पत्रकार सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह, एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथि द्वय ने कहा कि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ पत्रकार जगत मे जान माल की खतरे की संभावनाएं बनी रहती है , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित कर पत्रकार जगत को स्वतंत्र एवं निर्भिक लेखन हेतु एक सुरक्षा कवच प्रदान किया है ,जिसके लिए छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन भुपेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
गौरतलब हो कि पत्रकारिता जगत का मूल उद्देश्य एक दर्पण की भांति समाज के मध्य अहम भूमिका निभाना होता है जिसे छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन बखूबी निर्वहन कर रही है जिसके चलते छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन पूरे छत्तीसगढ़ में अपना वर्चस्व स्थापित करने जा रही है । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने इस समारोह में अपना विचार व्यक्त किया । वहीं छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारीयो के अनुशंसा में छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया । जानकारी के अनुसार आगामी समय में छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन राजधानी रायपुर में आयोजित होगी ।
महासमुंद जिला के सरायपाली में आयोजित मिडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक आभार एवं सम्मान समारोह में रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत,पिथौरा के आनंद भोई ब्लॉक अध्यक्ष साथ गजधर प्रधान,रायगढ जिलाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल , जांजगीर चांपा नवीन जांगडे ,कोरबा अभिषेक साहू , सहित विभिन्न जिला के पदाधिकारी गण शरीक हुए । महासमुंद जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रायपुर जिला से जिला सचिव चंद्रशेखर यदू, विधान सभा मिडिया प्रभारी अजय नेताम ,ब्लाक महासचिव सौरभ सिंह यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष अविनाश वाधवा, अमजद खान सहित अन्य पदाधिकारी गण शरीक हुए।