भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई , बिरनपुर की हिंसक ... - CG Sandesh

भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई , बिरनपुर की हिंसक घटना के बाद पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिरनपुर की हिंसक घटना के बाद वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य के अन्य पड़ोसी जिलों में भी अलर्ट घोषित किया गया है। इसे देखते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव देर रात नाइट गश्त पर निकले। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

दुर्ग एसपी मंगलवार रात 2 बजे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग पर निकले।सबसे पहले उन्होंने गाड़ियों में पूरे शहर का मार्च किया। इस दौरान उन्हें कोई घर के बाहर घूमते हुए नहीं मिला। एसपी उन चौक चौराहों पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस की सुरक्षा ड्यूटी लगाई थी। एसपी के निर्देश पर रात में दुर्ग पटेल चौक में सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी बल के साथ मौजूद रहे। एसपी ने उन्हें शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि देर रात कोई भी बिना कारण घूमते मिलता है तो वाहन की चेकिंग के साथ ही उस आदमी से पूरी पूछताछ करें। सही जवाब नहीं देता और घुमाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।



सोशल मीडिया पर अफवाहें फ़ैलाने पर होगी कार्रवाई:-

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई हिंसक घटना के बाद कुछ अराजक तत्व लगातार सोशल मीडिया में अफवाह फैला रहे हैं। उनके द्वारा भड़काने वाले कंटेट डालकर लोगों को आक्रोषित करने का काम किया जा रहा है। कोई मौत के आंकड़े गलत बता रहा है तो कोई इसे धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

इसलिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कोई भड़काऊ और भ्रमित करने वाले कंटेट सोशल मीडिया में न डालें। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें