स्कूल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस - CG Sandesh

स्कूल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस

नई दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित एक स्कूल में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आज ईमेल के जरिए स्कूल कैंपस में बम होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद आनन-फानन पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है।


जानकारी के अनुसार बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज सुबह 10.49 बजे एक मेल मिला। उसके सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिखी थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है। यह मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बम शिनाख्त और निरोधी दस्ते के साथ स्कूल पहुंची। मौके पर पबुंची पुलिस व बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें