बसना : पैदल जा रहे युवक को ऑटो ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना : पैदल जा रहे युवक को ऑटो ने मारी ठोकर

बसना के जगदीशपुर रोड़ ओवरब्रिज के पास ऑटो चालक ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसे चोटे आयी है. मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

वार्ड नंबर 04 बसना निवासी आनंद कुमार अग्रवाल उर्फ मोन्टी ने पुलिस को बताया की वह 11 अप्रैल को दोपहर करीबन 1 बजे के खाना खाकर जगदीशपुर रोड़ ओवरब्रिज की ओर पैदल जा रहा था. तभी बसना की ओर से आ रही आटो क्रमांक CG 04 TA 0804 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक् चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे आनंद को चोटे आयी है.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें