पिता ने कुंए में फेंका 10 घंटे की नवजात बच्ची ,  दूसरे दिन म... - CG Sandesh

पिता ने कुंए में फेंका 10 घंटे की नवजात बच्ची , दूसरे दिन मिली लाश

सरगुजा : जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरमिटी धौरापारा में सोमवार दोपहर 12 बजे धौरापारा के अशवंत पुरी के घर चौथी संतान के रूप में एक नवजात कन्या को रंगीला उम्र 35 वर्ष ने जन्म लिया इसी बीच सोमवार रात को 10 से 11 बजे के बीच निर्दीय कलयुगी पिता ने अपने 10 घंटे के नवजात कन्या को प्लास्टिक झोले में बांधकर घर के बगल में स्थित मिट्टी के खुले कुंए फेंक कर घर में सोने चला गया । मंगलवार को सबेरे गांव के कुछ लोग कुंए के पास पानी लेने गए तो उसे देखे और इसके बारे में बात करने लगे तब शवंत पूरी ने नवजात को कुंए से निकालकर बगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया । विदित हो अशवंत कि दो पुत्र और एक पुत्री पहले से है।



ग्रामीणों ने घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी नवजात का मामला होने से डॉक्टर प्रीति पैकरा, डॉक्टर नेहा भगत, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एजाज हाशमी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह और प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे हुए है। नवजात के शव को गड्ढे से निकलवाया गया आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें