बिरनपुर घटना: गांव में मिली दो लोगों के लाशों की हुई पहचान, ... - CG Sandesh

बिरनपुर घटना: गांव में मिली दो लोगों के लाशों की हुई पहचान, कलेक्टर ने दिया बयान

बेमेतरा। जिले के हिंसा प्रभावित गांव बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में मिली दो लोगों की लाश की पहचान हो गई है। पुलिस ने इन दोनों शवों की पहचान रहीम और इदुल मोहम्मद के रुप की है। दोनों पिता और पुत्र है। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जहां 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई, वहीं से 7 किलोमीटर की दूरी पर दो और शव बरामद किए गए हैं। दोनों पिता-बेटे हैं। तनाव के माहौल के बाद पुलिस दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद पिता-पुत्र बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे।



वहां उनकी हत्या हुई है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें