आस्था के सामने सरहदें छोटी…, पाकिस्तान से 306 श्रद्धालुओं का... - CG Sandesh

आस्था के सामने सरहदें छोटी…, पाकिस्तान से 306 श्रद्धालुओं का जत्था आया हरिद्वार

हरिद्वार। पाकिस्तानी हिंदुओं का एक जत्था उत्तराखंड के हरिद्वार में तीर्थ नगरी के भ्रमण पर आया हुआ है। ये सभी यहां गंगा नदी में डुबकी लगाकर कई मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। यह जत्था रायपुर और वृंदावन का भी भ्रमण कर चुका है। हरिद्वार आने से पहले वृंदावन में बांके बिहारी के मंदिर में भगवान का दर्शन किया।


पाकिस्तानी श्रद्धालु अनीता चावला, अशोक जसवानी ने कहा कि सरकारों के बीच आपसी मतभेद चलते रहते हैं, लेकिन जनता का जनता से कोई मतभेद नहीं है। ईश्वर की आराधना सभी भेदों को मिटा देती है और सरकारों को भी इसी भावना से सबक लेना चाहिए। श्रद्धालुओं ने बताया कि सिंध प्रांत के हिंदू श्रद्धालु सिंधु नदी का जल लेकर आते हैं और उसे गंगा में मिलाकर सिंधु गंगा का मिलन कराते हैं। साल 1976 में हुए इंडो-पाक समझौते के बाद से यह सिलसिला अनवरत चल रहा है। साथ ही कहा कि आस्था के आगे सीमाएं छोटी होती हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें