बच्चे के होठ चूमने का वीडियो वायरल होने के बाद दलाई लामा ने ... - CG Sandesh

बच्चे के होठ चूमने का वीडियो वायरल होने के बाद दलाई लामा ने मांगी माफी, बोले- मजाकिया अंदाज़ में…

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा सार्वजनिक मंच में एक छोटे बच्चे को किस करने का वीडियो वायरल होने को बाद अब इस मामले में दलाई लामा ने माफी मांग ली है। बच्चे के होंठो पर किस करने वाला वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद दलाई लामा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर मामले पर सफाई जारी की गई है।


दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को दलाई लामा से गले लगने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। इस मामले में धर्मगुरु अपने बयान से हुई हानि को लेकर बच्चे और उसके परिवार के साथ दुनियाभर में उसके सभी दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा कई बार सार्वजनिक तौर पर, कैमरे के सामने मिलने वालों को मासूमियत से छेड़ते हैं। हालांकि, वे इस घटना पर खेद जताते हैं।

वायरल वीडियो में बच्चा आध्यात्मिक गुरू को सम्मान देने के लिए झुकता है तभी दलाई लाम बच्चे के होठों को चूमते हैं और इसके बाद दलाई लामा अपनी जीभ बाहर निकालते है और बच्चे से इसे स्पर्श करने के लिए कहते हैं। दलाई लामा को लड़के से पूछते हुए सुना जाता है कि क्या तुम मेरी जीभ स्पर्श कर सकते हो?



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें