मंत्री लखमा का शराब बंदी को लेकर बड़ा बयान - CG Sandesh

मंत्री लखमा का शराब बंदी को लेकर बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शराबबंदी का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों से अब शराबबंदी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कल भी शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया था। इसी कड़ी में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कही है।

 


मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब आदिवासियों की जरूरत है ये उनकी संस्कृति का हिस्सा है। थोड़ी-थोड़ी पीने से कोई नुकसान नहीं अधिक पीने से नुकसान होता है। मंत्री कवासी लखमा ने आगे कहा कि विदेशों में 100% लोग पीते हैं शराब, बस्तर में 90% पीते हैं।

बता दें कि इससे पहले सीएम बघेल ने शनिवार को दुर्ग जिले के दौरे के दौरान शराबबंदी के मुद्दे को लेकर कहा था कि समाज के सहयोग के बिना प्रदेश में शराबबंदी करना संभव नहीं है। उन्होंने गुजरात और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां सबसे अधिक अवैध शराब बेची जाती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें