आर्मी जवान की पत्नी ने दो मासूम बेटों की गला काटकर की बेरहमी से हत्या
उत्तरप्रदेश। गाजीपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित है। मामला मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव का है।
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव सेना में कार्यरत है और वर्तमान में जम्मू काश्मीर में तैनात है। गांव के घर मे अजीत यादव की पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला लंबे अरसे से मानसिक रूप से बीमार चल रही है। महिला ने अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक बच्चों की उम्र 5 साल और 10 माह थी। फिलहाल पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें