मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से भड़के लोग, ... - CG Sandesh

मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से भड़के लोग, पंडित के मुंह पर पोती कालिख

बेमेतरा। मंदिर में माता की मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका जुलूस निकाला गया। लोगों का का कहना है कि, पुजारी तंत्र विद्या सीखता है। जिसके चलते मूर्ति को खंडित किया गया है। पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

 


महामाया मंदिर में लंबे समय से पंडित धर्मेंद्र पांडेय पूजा करता आ रहा है। लोगों ने बताया है कि पुजारी गुरुवार रात को वह एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को लेकर मंदिर आया था। इसके बाद उसने युवक को गर्भ गृह में बंद कर दिया। आरोप है कि उसी मानसिक रूप से कमजोर युवक ने माता की मूर्ति को खंडित किया। वहां गंदगी फैलाई। लोगों का कहना है कि पुजारी के कारण ही ये सब कुछ हुआ। सीसीटीवी कैमरे में युवक को ले जाते हुए पुजारी को देखा गया है।

अगले दिन शुक्रवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। तब पुजारी और युवक मंदिर के अंदर ही थे। माता की मूर्ति टूटी हुई थी। गर्भ गृह में गंदगी थी। माता का सामान बिखरा हुआ था। ये देखकर लोग भड़क गए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कालिख लाकर पंडित के चेहरे पर पोत दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब लोगों ने पुलिस से कहा कि इसको पैदल ही थाने तक लेकर चलिए। फिर पंडित का जुलूस निकालते हुए उसे थाने ले जाया गया। और मानिसक रूप से कमजोर युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने कहा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत की गई है। हम इसी आधार पर कार्रवाई करेंगे। पुजारी से भी पूछताछ की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें