9वीं के छात्र ने  परीक्षा में फेल हुआ तो फांसी लगाकर दी जान - CG Sandesh

9वीं के छात्र ने परीक्षा में फेल हुआ तो फांसी लगाकर दी जान

सक्ती: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ 9वीं के छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।



जानकारी अनुसार, गनपत सतनामी(15) पिता ताराचंद सतनामी ग्राम किरारी में अपनी दादी आरती रात्रे के साथ रहता था। उसके माता-पिता और दादा कमाने खाने के लिए जम्मू गए हुए हैं। गनपत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। उसने अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी कि वह फेल हो गया है।

बताया जा रहा है कि गनपत दोपहर को घर से निकला था, फिर शाम तक वापस नहीं आया। गांव के लोग जब खेत की तरफ गए, तब उन्हीने देखा की गनपत का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें