नर्सिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही , डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्च... - CG Sandesh

नर्सिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही , डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

सूरजपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ निजी नर्सिंग होम प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई है, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाते हुए रश्मि नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीँ बताया कि डॉक्टर के कहने पर प्रसव कराने जिला चिकित्सालय से नर्सिंग होम पहुंचे थे। वहीँ परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कराई है।

बता दें कि बीते 4 अप्रैल से मृतिका पूजा का रश्मि नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था, शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें