राजनांदगांव में पिछले 24 घंटे में मिले सबसे अधिक नए कोरोना म... - CG Sandesh

राजनांदगांव में पिछले 24 घंटे में मिले सबसे अधिक नए कोरोना मरीज

राजनांदगांव। देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना अलग-अलग रज्यों से हजारों नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्यों की सरकारें भी अलर्ट मोड पर आ गई है। संक्रमण के इस लहर से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है। यहां भी रोजाना नए संक्रमितों के आंकड़े के तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में 59 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 238 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 59 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस बीच 1 हजार 710 सैंपलों की जांच भी हुई। पिछले 14 दिनों में छत्तीसगढ़ के 28 में से 17 जिलों में कोरोना धीरे धीरे पैर पसार रहा है। 23 मार्च से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। प्रेदश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक राजनांदगांव जिले से नए संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं यहां 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में पिछले एक हफ्ते के भीतर 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, सूरजपुर जिले में भी पिछले पांच दिनों के भीतर पांच नए मरीज मिल चुके हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें