दुर्ग : हाईटेंशन तार के नीचे खेत में लगी भीषण आग , फायर ब्रि... - CG Sandesh

दुर्ग : हाईटेंशन तार के नीचे खेत में लगी भीषण आग , फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार के नीचे रखी 4 किसानों की फसल जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक उनके पास बुधवार दोपहर 12.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। डायल 112 से फोन आया था कि ग्राम-लिमतरा कुम्हारी में चार किसानों के खेतों में आग लग गई है। फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम को रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 


किसानों ने लगभग 8-10 एकड़ खेत की फसल को काटकर एक जगह रखा

लोगों ने बताया कि किसानों ने लगभग 8-10 एकड़ खेत की फसल को काटकर एक जगह रखा हुआ था। अचानक वहां आग लग गई। आग खेतों में फसल के ठूठ में लग गई और दूसरे खेत की तरफ बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। सयम रहती फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को दूसरी ओर बढ़ने से रोक लिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें