दंतेवाड़ा : पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्त... - CG Sandesh

दंतेवाड़ा : पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। हितामेटा पंचायत के पूर्व सरपंच रामबर आलमी की हत्या कर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले 4 नक्सलियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। नक्सलियों के पास से नक्सली साहित्य के साथ ही दैनिक उपयोग के सामान मिले हैं

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को डीआरजी दंतेवाड़ा की टीम बारसूर थाना क्षेत्र के तुमरीगुंडा गांव के मेले में गांव वालों के हुलिए में नक्सिलयों की ताक में थी. टीम के पास सूचना थी कि इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।




मेले में पुलिस टीम की भनक लगते ही चारों भाग कर छिपने लगे. इस पर नक्सलियों पर निगाह जमाए हुए डीआरजी टीम ने नक्सलियों को घेर लिया और गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. गिरफ्तार नक्सलियों में परलनार निवासी राजू उर्फ शिवराम कुंजाम पिता लखमा कुंजाम, पोच्छायेड़ा निवासी मनकू बेरता पिता रोडा बेरता, पिकापार निवासी मनीराम कुंजाम पिता स्व. माहरू कुंजाम और फुलकुडूम थाना ओरछा नारायणपुर निवासी सुखराम उर्फ प्रकाश मंडावी पिता स्व. टांगरा मंडावी शामिल हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें