खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की दर्दनाक मौत
कवर्धा | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है. जिले में एक भयानक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग के दशरंगपुर के पास हुआ है. बाइक में सवार तीनों युवक बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रहे थी. उसी दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए हैं. हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही दोनो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक युवक कमलेश टंडन और संतोष सोनकर बेमेतरा के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें