IED ब्लास्ट और आगजनी में थे शामिल , पुलिस ने 3 नक्सलियों को ... - CG Sandesh

IED ब्लास्ट और आगजनी में थे शामिल , पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

कांकेर। जिले में सर्चिंग के दौरान 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर IED ब्लास्ट, आगजनी, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुमन आंचला, संजय उसेंड और परसराम हैं।

 


जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और DRG की संयुक्त पार्टी गश्त पर रवाना हुई थी। जवानों की टुकड़ी डुट्टा, जुंगड़ा, चिलपरस, पानीडोबीर इलाके की ओर निकली थी। जवानों की टीम जंगलों के बीच आगे बढ़ रही थी कि 3 संदिग्ध लोग पुलिस जवानों को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना बताया।

जांच में तीनों आरोपियों पर नक्सलियों के साथ मिलकर आगजनी, IED विस्फोट, मारपीट जैसे मामले दर्ज होना पाया गया। तीनों आरोपियों पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी, मोबाइल टावर में आगजनी, ग्रामीणों से मारपीट, पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें