हॉस्टल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 19 छात्राएं मिली संक्रमित,... - CG Sandesh

हॉस्टल में कोरोना विस्फोट, एक साथ 19 छात्राएं मिली संक्रमित, मचा हड़कंप

धमतरी। देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। अलग-अलग राज्यों से मिलने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच अब धमतरी जिले में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां करीब 19 छात्राएं इस वायरस से संक्रमित मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी छात्राएं जिले के नगरी गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है।

 


इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इसी के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। लिहाजा अब स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 532 सैंपलों की जांच हुई। 22 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें