भीषण सड़क हादसे में गर्भवती समेत 3 लोगों की मौत...  - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसे में गर्भवती समेत 3 लोगों की मौत...

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव के पास हाईवे में भीषण सड़क हादसे में गर्भवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और वैगनआर की आमने-सामने से टक्कर से यह हादसा हुआ। इसमें वैगनआर सवार मां-बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोग घायल है।

 


जानकारी के अनुसार तीनों मृतक यूपी के महोबा के रहने वाले थे और इलाज के लिए छतरपुर आ रहे थे। मृतका पूजा के पिता ओमप्रकाश सेन ने बताया कि कार सवार पूजा सेन (28) 8 माह की गर्भवती थी। उसी के इलाज के लिए बेटा राहुल सेन (25) अपनी मां गुड्‌डो राजेश सेन (45) को लेकर छतरपुर जा रहा था। हादसे में कार चला रहे देवेंद्र अशोक सोनी (29) की भी मौत हो गई, जबकि राहुल घायल है। वहीं हादसे में स्कॉर्पियो सवार आदित्य निगम (24 साल), अमिता निगम (22 साल) और अयांश निगम (13 साल) भी घायल हैं।

घायल अयांश की मां मेघा निगम ने बताया कि वे मेरठ के रहते हैं। भतीजे और भतीजी के साथ बेटा अयांश छतरपुर में बहन को लेने आए थे। हमारा घर महोबा में है, जहां अयांश की दादी रहती हैं। गाड़ी भतीजा आदित्य निगम चला रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें