पूरे दम-खम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी जोगी कांग्रेस- अमित  - CG Sandesh

पूरे दम-खम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी जोगी कांग्रेस- अमित

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने स्पष्ट किया है कि पार्टी सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी इस समय अस्वस्थ है. डॉ रेणु जोगी शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच में आएंगी. आगामी चुनाव भी लड़ेंगी और जीत भी दर्ज करेंगी. इसी तरह अमित जोगी भी चुनाव लड़ेंगे और वर्ष 2014 की तरह जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे. बता दें कि अमित जोगी ने अपने ट्वीट में ‘राजनीति जीवन से कभी बड़ी नहीं हो सकती’ कहकर राजनीति से दूर रहने के संकेत दिए थे. इसके बाद अब विधानसभा चुनाव को अमित जोगी नेतृत्व में पूरे दमखम से लड़ने का दावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने किया है.



उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी के अधूरे सपने को पूरा करने के संकल्प से प्रतिबद्ध हमारी पार्टी लगातार सड़क में आकर सरकार के नाकामियों को उजागर करने का काम कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी की युवा इकाई अजीत जोगी युवा मोर्चा के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 4 अप्रैल को रायपुर कलेक्टर घेराव का भी आयोजन किया जाएगा है. उन्होंने कहा अमित जोगी जी के ट्वीट पर राजनीति मायने ना निकलने हुए एक पुत्र की भावनाओं को समझने की जरूरत है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें