जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र पर बोला हमला,... - CG Sandesh

जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति

पंजाब। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को रोड रेज मामले में अपनी सजा काटने के बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। पटियाला जेल से बाहर आने के बाद नवजोत सिद्धू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र बेड़ियों में जकड़ा है, संस्थान गुलाम हो गए हैं। जब भी तानाशाही आई, क्रांति हुई है और आज मैं कहता हूं कि क्रांति का नाम राहुल गांधी है। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू की रिहाई पर उनका स्वागत करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के कई नेता और समर्थक जेल के बाहर जमा हुए और नवजोत सिद्धू जिंदाबाद के नारे लगाए।


जेल से बाहर आकर सिद्धू ने कहा, संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं। जो संस्थाएं संविधान की ताकत थीं, वही संस्थाएं आज गुलाम बन गई हैं। मैं घबराता नहीं हूं, मैं मौत से डरता नहीं हूं क्योंकि मैं जो करता हूं वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी तो कमजोर हो जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें