3 महीने बाद भी नहीं मिल पाई माध्यमिक शिक्षा मंडल से पुनर्मूल... - CG Sandesh

3 महीने बाद भी नहीं मिल पाई माध्यमिक शिक्षा मंडल से पुनर्मूल्यांकन की जानकारी

बरतियाभांठा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर की एक छात्रा को माध्यमिक शिक्षा मंडल की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरतियाभांठा निवासी धनेश पटेल की सुपुत्री ईशा पटेल ने 5 मार्च से 21 मार्च 2018 तक आयोजित कक्षा 10 वीं की परीक्षा नियमित छात्रा के रूप में दिलाई थी जिसका रोल नंबर 1181703986 था । जिसमें हिंदी विषय में कु. ईशा पटेल को मात्र 18 अंक मिले, जिसके बाद उक्त छात्रा कृपोत्तीर्ण हो गई । हिंदी विषय में मिले प्राप्तांक से क्षुब्ध होकर माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने 5 सौ रुपए एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए 5 सौ रुपए कुल एक हजार रुपये की डिमांड ड्राफ्ट छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा भंवरपुर से सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के नाम से 17 मई 2018 को भेजा गया है।

परन्तु अब तक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा छात्रा कु ईशा पटेल को न तो पुनर्मूल्यांकन की जानकारी दी गई और न ही उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में यह प्रतिभावान छात्रा को माध्यमिक शिक्षा मंडल की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। छात्रा के परिजनों ने इस विभागीय लापरवाही के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होगी तो मजबूरन कोर्ट जाना पड़ेगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें