रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस बल तैनात - CG Sandesh

रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस बल तैनात

गुजरात। वडोदरा में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि फतेहपुर रोड एरिया में कुछ शरारती तत्वों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंके। इस दौरान कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

वडोदरा के डीसीपी ने कहा, वडोदरा सिटी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के सामने दो गुटों के बीच टकराव हुआ था लेकिन कोई तोड़-फोड़ नहीं हुई है, मस्जिद के सामने से जब यात्रा निकल रही थी तब कुछ लोग एकत्रित हो गए थे लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया। इलाके में शांति है, शोभा यात्रा आगे निकल चुकी है।


बजरंग दल के एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि यह जानने के बावजूद कि इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, पुलिस कहीं नजर नहीं आई जबकि हर साल इस मार्ग पर निकाले जाने वाले जुलूस पर हमला किया जाता है। हालांकि डीसीपी जगनिया ने दावा किया कि गुरुवार को शहर में निकाले गए हर जुलूस को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।

घटना की जांच के आदेश
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज निनामा भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने नियमित पुलिस, अपराध शाखा, एसओजी और राज्य रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया है। फिलहाल पथराव में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें