अब देना होगा इतना टोल टैक्स,  1 अप्रैल से एक्सप्रेस वे पर सफ... - CG Sandesh

अब देना होगा इतना टोल टैक्स, 1 अप्रैल से एक्सप्रेस वे पर सफर करना होगा महंगा

अप्रैल के पहले दिन एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है. एक अप्रैल से इन लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी। इसका कारण यह है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने एक अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का टोल बढ़ा दिया है। एमएसआरडीसी ने टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है।

 


खबरों के मुताबिक, एमएसआरडीसी के एक अधिकारी ने बताया कि टोल हर साल छह फीसदी बढ़ जाता है, लेकिन हर तीन साल बाद इसे 18 फीसदी तक लाया जाता है। अब एक अप्रैल से चौपहिया वाहनों को 270 रुपये की जगह 320 रुपये टोल देना होगा। एच

मिनीबस और टेम्पो से 420 रुपये की जगह 495 रुपये, बड़े ट्रकों से 585 रुपये की जगह 685 रुपये और बसों से 797 रुपये की जगह 940 रुपये वसूले जाएंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें