शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

यूपी के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित रूप से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती की तहरीर पर आज विक्की शर्मा नामक व्यक्ति के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि शर्मा वर्ष 2021 से ही शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें