दूल्हे ने बारात निकलने से पहले कर ली आत्महत्या... जाँच में... - CG Sandesh

दूल्हे ने बारात निकलने से पहले कर ली आत्महत्या... जाँच में जुटी पुलिस

धमतरी। जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गयी, जब बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हे की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। दुल्हे की मौत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं, खुशियों से गुलजार शादी वाले घर में मातम पसर गया हैं। इस घटना के बाद से जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हैं, वही शादी से ठीक पहले दुल्हे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक ये पुरा मामला डोड़की गाँव का है। जहाँ एक घर में शादी चल रहा था। लोग नाच गाना कर रहे थे। चारों तरफ खुशियाँ फैली थी। लेकिन इसी घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताया जा रहा आज से शादी शुरु हुई थी और कल कल बारात जाना था। लेकिन बारात जाने के पहले दूल्हा रोशन बांधे अपने घर में आज सुबह फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सकते में परिवार

इस घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। वहीं मृतक के परिजन सकते में है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिरहाल कारण अज्ञात है। इधर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक ने अपने शादी वाले दिन ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस पर पुलिस जांच कर रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें