17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश / के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

पीड़िता के मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी 25 मार्च को स्कूल गयी थी। स्कूल के पास पहले से मौजूद उज्जवल चौधरी और छोटू उर्फ अनुज उसकी बेटी को स्विफ्ट कार में बैठाकर जंगल में सुनसान इलाके में ले गए और उज्जवल ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी।

 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उज्जवल और छोटू उर्फ अनुज नाम के दो व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में नगीना सर्किल ऑफिसर (डीएसपी) संग्राम सिंह ने कहा कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी छोटू उर्फ अनुज (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी उज्जवल अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें