गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छिंदवाड़ा...जनसभा को करेंगे संब... - CG Sandesh

गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छिंदवाड़ा...जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे यहां छिंदवाड़ा जिले के आंचलकुंड स्थित दादा दरबार में हाजिरी लगाएंगे और जिला मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

 


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय गृह मंत्री शाह दोपहर 2:10 बजे जिले की तहसील हर्रई की ग्राम पंचायत आंचलकुंड पहुंचेंगे और आंचलकुंड दादा दरबार में पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां केन्द्रीय मंत्री शाह की अगवानी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप वाजपेयी ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:40 बजे आंचलकुंड से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे एसएएफ ग्राउंड छिंदवाड़ा पहुँचेंगे। यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपराह्न 4:25 बजे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शाम 5.30 बजे नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें