केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे बस्तर, CRPF के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से 201 कोबरा बटालियन कैंप करणपुर पहुंचे। शाह यहां सीआरपीएफ डीजी, आईजी के साथ हाई लेवल बैठक लेंगे। बैठक में नक्सल समस्या को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद अमित शाह सीआरपीएफ जवानों के साथ डिनर कर कैंप में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें