छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके: घरों से निकले लोग, रिक्टर स्केल... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके: घरों से निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता दर्ज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में झटके ज्यादा महसूस किए गए हैं। सूरजपुर जिले में 10 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर के दक्षिण-पूर्व में 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।



सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा भूकंप का असर देखने को मिला है। अंबिकापुर, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में झटके महसूस किए गए। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी देर तक उन्होंने झटके महसूस किए। डर की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर अब तक नहीं है। अंबिकापुर में कॉलेज के छात्र भी फौरन क्लास से बाहर निकल गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें