इस फेमस डायरेक्टर का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - CG Sandesh

इस फेमस डायरेक्टर का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी-बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रदीप सरकार का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा है। बताया जा रहा है गुरुवार देर रात 2. 30 बजे के आसपास उन्हें दिक्कत महसूस हुई थी। हालत सीरियस होने पर उन्हें रात के 3 बजे के आसपास मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। रात के 3.30 बजे उनका निधन हो गया।

अजय देवगन ने ट्वीट कर जताया शोक

कई सेलेब्स ने प्रदीप सरकार के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया है। अजय देवगन ने लिखा, ‘हममें से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, ‘दादा’ के निधन की खबर पचा पाना अभी भी मुश्किल है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। RIP दादा।”


आज शाम किया जाएगा अंतिम संस्कार

आज शाम 4 बजे के करीब प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शवदाह गृह में किया जाएगा। प्रदीप सरकार ने 2005 में रिलीज हुई ‘परिणीता’ फ़िल्म के ज़रिए अपना बॉलीवुड डब्यू किया था जिसमें विद्या बालन, संजय दत्त और सैफ अली खान थे। बाद में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘मर्दानी’ के अलावा ‘लफंगे परिंदे’ जैसी फ़िल्मे और कुछ वेब सीरीज का भी निर्देशन भी किया था।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें