बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत…
कवर्धा : जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जाता है कि, बारिश की वजह से कच्चे मकान का दीवार भरभराकर गिरने से यह हादसा हुआ है. घटना कुंडा थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हो रहे बारिशके कारण डोमसरा गांव में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई. हादसे में 30 वर्षीय महिला दुर्गा बाई की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं इस घटना से मृतिका के घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें