25 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 24 लोग घायल; 9 की हालत गंभीर - CG Sandesh

25 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 24 लोग घायल; 9 की हालत गंभीर

कवर्धा। जिले में एक पिकअप घानीखूंटा में 25 फीट गहरी खाई में गिरने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। लोहारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के सिंघनपुरी का रहने वाला गोड़ परिवार अपने बेटे की सगाई करने बेमेतरा और कवर्धा जिले के अलग-अलग गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को लेकर सरईतेरा गांव गए हुए थे। वहां कार्यक्रम के बाद वे सभी पिकअप वाहन से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घाटी के मोड़ पर पिकअप ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना पर तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शूरू किया। सभी घायलों को लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल लोहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें