सीएमओ पर लगा करोड़ों रुपए बंदरबांट करने का आरोप, कलेक्टर ने ... - CG Sandesh

सीएमओ पर लगा करोड़ों रुपए बंदरबांट करने का आरोप, कलेक्टर ने मांगा जवाब

जशपुर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर नगरपालिका में मुख्यमंत्री घोषणा मद सहित अन्य कार्यों में करोड़ों रुपए राशि की बंदबाट करने के गंभीर मामले सामने आने पर जांच के लिए उच्च अधिकारियों की समिति गठित की है. कलेक्टर ने नगर पालिका जशपुर की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है.



जशपुर नगरपालिका में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से दस्तावेजों के साथ शिकायत की जा रही थी. कलेक्टर ने जशपुर नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के पीआईसी मेंबर के बैठक के बिना टेंडर, प्रशासकीय स्वीकृति, अपने चहेते फर्म को लाभ पहुंचाने के मामलों को काफी गंभीर अपराध माना है. कलेक्टर ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा के अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच दल गठित की है. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें