पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 5 नक्सली गिरफ्तार, कई घायल - CG Sandesh

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 5 नक्सली गिरफ्तार, कई घायल

जगदलपुर :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में कई नक्सली घायल हुए हैं, वहीं 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. अभी पुलिस की सर्चिंग जारी है.

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास उपस्थित है. नक्सली नेशनल हाइवे-30 पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाली है. इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल को नक्सलियोें द्वारा घटना को अंजाम देने से रोकने के लिये नक्सल अभियान पर कोत्तालेंड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था.


एसपी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 11.30 बजे कोत्तालेंड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गई बहादुरीपूर्ण जवाबी कार्यवाही से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए और वे जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए. इस दौरान घटना स्थल पर सुरक्षा बलों को पांच नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है. इसके अलावा 04-05 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए. एसपी ने बताया कि अभी घटनास्थल की सर्चिंग जारी है. इस घटना के संबंध में थाना एर्राबोर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें