सदमें में माता-पिता : करंट लगने से परिवार की एकलौती बेटी की ... - CG Sandesh

सदमें में माता-पिता : करंट लगने से परिवार की एकलौती बेटी की मौत

दुर्ग। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक परिवार की एकलौती बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक पोल की चपेट में 16 वर्षीय किशोरी आ गई। उसकी मौत के बाद से माता-पिता सदमे मे हैं।



भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई-3 थाना के टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि विश्व बैंक कालोनी सेक्टर -1 निवासी मिंटू शील की बेटी विनीता शील की बुधवार दोपहर 1 बजे करंट लगने से मौत हो गई। विनीता 10वीं की परीक्षा दे रही थी। बुधवार सुबह वह अपने घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते उनसे अचानक बिजली के पोल में लगे स्टे तार को पकड़ लिया। स्टे तार में करंट होने से वो उसमें चिपक गई। जब वो तड़पने लगी तो लोगों ने उसे देखा और बचाने के लिए दौड़े। जब तक लोग उसे बचा पाते वो पूरी तरह से झुलस गई और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया।


सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई को बंद कराया गया। इसके बाद किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें