पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,CAF के दो जवानों की मौत - CG Sandesh

पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,CAF के दो जवानों की मौत

बस्तर। नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है सभी जवान CAF के हैं।

मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं एंबुलेंस से दोनों घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल( hospital) में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक और जवान राजनांदगांव निवासी गणेश राम आंचला (40) ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा घायल जवान कांकेर निवासी मुकेश गौर (31) की हालत गंभीर है। उसके सिर और पैर में चोट आई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें