एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी स... - CG Sandesh

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

दंतेवाड़ा। जिले में थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी नक्‍सली को गिरफ्तार किया है।

 


दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दंतेवाड़ा डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। ग्राम बुरगुम के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगा। पुलिस पार्टी को संदेह होने पर घेराबंदी कर नक्‍सली को पकड़ा गया।

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोना उर्फ हुंगा मरकाम बताया। बताया जा रहा है कि थाना अरनपुर के बुरगुम मेटागुड़ेम का रहने वाला है। बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया। इनामी नक्‍सली के खिलाफ थाना अरनपुर में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें